फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज ने रौंदी कार, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मडराक क्षेत्र में आगरा रोड स्थित बढ़ौली फतेह खां के पास बुधवार तड़के दिल्ली से सासनी जा रहे कार सवारों को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा व दो अन्य रिश्तेदार जख्मी हो गए। यह लोग सासनी किसी रिश्तेदार की त्रयोदशी में शामिल होने जा रहे थे। इस सूचना पर सासनी से इनके रिश्तेदार भी यहां पहुंच गए और तीनों घायलों को दिल्ली सफदरजगंज अस्पताल ले जाया गया।

घटनाक्रम के अनुसार दिल्ली के शकूरपुर आनंदबाग के 67 वर्षीय अमर सिंह अपने बेटे उम्मेद सिंह के साथ मंगलवार रात को बेटे की ससुराल दिल्ली स्थित त्रिलोकपुरी पहुंचे।
विज्ञापन


वहां से ससुराल पक्ष की रिश्तेदारी में सासनी में बुधवार को होने वाले त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने के लिए दोनों बाप बेटे व उम्मेद सिंह के ससुर मोहन सिंह व साला हरीश कार से सासनी के लिए निकले।

यह लोग तड़के करीब साढ़े चार बजे आगरा रोड पर बढ़ौली फतेह खां के पास पहुंचे, तभी एकाएक सामने से तेज गति से आती रोडवेज से कार टकरा गई। इस दुर्घटना में अमर सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाकी तीनों लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


इधर, दुर्घटना के बाद बस चालक बस लेकर भागने में सफल रहा। वहीं कार सवारों द्वारा दिए गए परिचय के आधार पर उनके रिश्तेदारों को बुलवाया गया। रिश्तेदार तीनों घायलों को दिल्ली ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें