फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई संग 11 लाख के फर्जीवाड़े में भेज जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एसबीआई की क्रेडिट कार्ड एजेंसी से फर्जी दस्तावेजों की मदद से कार्ड बनवाकर एक एनआरआई के खाते से 11 लाख रुपये का गबन करने के एक आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। इस फर्जीवाड़े में एजेंसी के स्थानीय एजेंट ने भी मदद की थी, जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है।

थाना सिविल लाइंस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए एफसीयू के डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट जयंत बनर्जी निवासी फ्लैट बी.-102 अल्कनंदा को-आप ग्रुप हाउसिंग सोसायटी गुड़गांव हरियाणा ने कहा था कि वह मैमर्स एसबीआई भुगतान निजी लिमिटेड में कार्यरत है।
विज्ञापन


यह कंपनी बैंक के ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड देने का काम करती है। नवंबर 2016 को तारिक जमाल शमसी ने एसबीआई की मेडिकल रोड ब्रांच पर संपर्क कर अपने भाई शारिक जमाल शमसी के खाते पर उनका फर्जी सहमति पत्र देकर व अन्य औपचारिकताएं पूरी कर क्रेडिट कार्ड ले लिया था।

इसके बाद अधिक लेनदेन होने पर बैंक द्वारा खाताधारक शारिक जमाल शमसी की एफडी को समाप्त कर दिया गया और उन्हें पता चला तो उन्होंने आपत्ति जताई। तब उन्हें पता चला कि उन्हें बिना बताए उनके खाते पर कार्ड लेकर 11 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं।
विज्ञापन


इस पर तारिक जमाल शमसी निवासी इकरा कॉलोनी सिविल लाइंस व हेमंत कुमार शर्मा निवासी सुरेंद्र नगर पर मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमें सिविल लाइंस पुलिस ने तारिक जमाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस जावेद खां ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें