फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में ठगी, हवालात और फिर दोस्त की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के बन्ना देवी क्षेत्र में आशिक बना कर ठगी करने वाली एक युवती ने एक युवक से 70 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद युवती किसी और युवक को झांसे में लेने लगी। बेबफाई या कहें कि सच्चाई सामने आने पर जब युवक ने अपने रुपये मांगे तो युवती ने अपने साथ गलत हरकत करने और जान की धमकी देने का मामला दर्ज करा दिया।

पहले युवक, उसके भाई और पिता को हिरासत में लिया गया, लेकिन बाद में भाई और पिता को छोड़ दिया। युवक ने जब युवती के नए प्रेमी के साथ उसका फोटो (बतौर साक्ष्य पुलिस को देने के लिए ) खींचने के लिए दोस्त को भेजा तो नए प्रेमी और होटल स्टाफ ने दोस्त की पिटाई कर दी। युवक को जेल भेजा गया है। उसके परिजनों ने एसएसपी को पूरे मामले की पत्र लिखकर जानकारी दी है।
विज्ञापन



पत्र में कहा है कि मेलरोज बाईपास पर रहने वाली युवती का परिवार का लंबे समय से ब्लैकमेलिंग का रिकार्ड रहा है। इसी क्रम में इस परिवार की एक युवती ने लड़के को पहले झांसे में लिया और बाद में परिवार की जरूरत बता कर तीन बार में 70 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद युवती की लड़के में कोई दिलचस्पी नहीं रही और अन्य लड़के के संपर्क में आ गई। जब तस्वीर साफ हुई तो लड़के ने पैसे वापस मांगे, जिसके बाद लड़की ने पुलिस को शिकायत दर्ज करा दी।
विज्ञापन



लड़के ने जब पुलिस को पूरी बात बताई तो पुलिस की ओर से हिरासत में लिए पिता और भाई को तो छोड़ दिया गया और लड़के से उसके दावे की सच्चाई के संबंध में सबूत देने के लिए कहा। लड़के ने अपने दोस्त को लड़की का नए प्रेेमी के संग फोटो खींचने मैरिस रोड स्थित एक होटल में भेजा तो यहां पर फोटो खींचते समय नए प्रेमी और होटल के स्टाफ ने ब्लैकमेलर समझ कर पीड़ित के दोस्त की पिटाई कर दी। किसी तरह दोस्त वहां से बचकर निकला। लेकिन सबूत नहीं जुटाए जाने पर युवक को जेल भेज दिया गया है। पत्र में मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें