क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के क्वार्सी इलाके के स्वर्ण जयंती नगर स्थित राज्य कर्मचारी कालोनी के सामने शुक्रवार सुबह एक युवक की स्कूली बस की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। क्वार्सी इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के अनुसार युवक की उम्र लगभग 32 वर्ष है। युवक को टक्कर मारने के चालक बस को लेकर फरार हो गया।
मृतक ने लाल और हरे रंग की जैकेट सहित नीले और पीले रंग की टी-शर्ट पहनी है। उसकी जेब से दिल्ली से धनबाद का टिकट मिला है। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।