फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू छात्र पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अधिष्ठापन समारोह के दौरान हुए बवाल और उसके बाद विवि के एक छात्र को गोली मारने के आरोपी सादिक निवासी मुरादाबाद को पुलिस ने मंगलवार को रिमांड पर लिया।
विज्ञापन

पांच घंटे की रिमांड के दौरान पूछताछ के आधार पर आरोपी की निशानदेही पर गोलीकांड में इस्तेमाल किया गया तमंचा बरामद किया। इसके साथ ही थाना सिविल लाइंस पुलिस ने सादिक से इस घटनाक्रम से जुड़े अन्य आरोपियों की भी जानकारी ली। बता दें कि अधिष्ठापन समारोह के दौरान एएमयू के दो छात्र गुटों के बीच झड़प हुई थी। इसमें कुछ बाहरी लोगों के शामिल होने की बात सामने आई थी। इसके साथ ही कांड में मुनीर गैंग का भी हाथ बताया जा रहा है। इस घटना के बाद विवि के ही एक छात्र को गोली मारी गई थी। इसमें सादिक और उसका एक साथी मुख्य रूप से आरोपी था। पुलिस के दबाव के चलते सादिक ने अपने साथी सहित सीधे कोर्ट में सरेंडर किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें