डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
अलीगढ़। एएमयू के संस्थापक सर सैयद अहमद खां पर सोशल मीडिया में विवादित और अभद्र टिप्पणी किए जाने के प्रकरण में एएमयू के कुछ छात्र नेताओं ने थाना सिविल लाइन में तहरीर दी है। थाना सिविल लाइन प्रभारी ने बताया कि तहरीर के बाद मामले की जांच की जा रही है। छात्रों द्वारा दी गई तहरीर में कहा है कि कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया में सर सैयद पर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की गई है। इससे विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले हजारों छात्र छात्राओं की भावनाएं आहत हुई हैं। तहरीर के साथ फेसबुक प्रोफाइल की कापी भी संलग्न है। जिसका संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए।