फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को बेचने वाले रैकेट में 5 और महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


गाजियाबाद की युवती को टप्पल में लाकर बेचने वाले गैंग की पांच सरगना महिलाओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है। इस तरह अब तक इस प्रकरण में 10 लोगों की गिरफ्तारी हो गई और सभी को रविवार को रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में इनसे स्पष्ट हुआ है कि ह्यूमन ट्रैफिकिंग का यह गैंग लंबे समय से अलीगढ़ सहित पूरे एनसीआर में सक्रिय है और महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर उनको बेचने का धंधा करता है। पुलिस को इनसे कुछ तथ्य हासिल हुए हैं, जिनकी मदद से रैकेट के अन्य लोगों तक पहुंचने के प्रयास जारी हैं।

एसपी देहात डॉ.यशवीर सिंह के अनुसार गाजियाबाद के लोनी की पायल पत्नी स्व.राशिद की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को शनिवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद अन्य लोगों की तलाश हुई तो रात में टप्पल इंटरचेंज के पास से पांच महिलाओं को भी भागने की कोशिश के दौरान दबोच लिया गया। इस तरह पकड़े गए दस लोगों में इकबाल, पिंकी, ज्योति, दीपक इस गैंग के सरगना बताए गए हैं। एसपी देहात के अनुसार यह लोग अब तक कई महिलाओं व युवतियों को इसी तरह यहां व अन्य जनपदों में ले जाकर बेच चुके हैं। इनमें कुछ लोग एजेंट का काम करते हैं, जबकि महिलाएं महिलाओं व युवतियों को फंसाने का काम करती हैं। इनसे जो सुराग मिले हैं, उसके आधार पर आगे काम जारी है। सभी को जेल भेजा गया है। इस सफलता में टप्पल के एर्सआई मुकेश चौधरी आदि शामिल रहे हैं।
विज्ञापन


कल पकड़े गए लोग
- इकबाल उर्फ सचिन निवासी पावे-पुस्ता लोनी गाजियाबाद, देवराज, दिनेश व अन्नू निवासी लालगढ़ी टप्पल, दीपक निवासी अंडला खैर हाल निवासी इंदिरा नगर देहली गेट, विपिन निवासी कुंवरपुर चंदपा हाल निवासी सब्जी मंडी खैर।
विज्ञापन


रात में पकड़ी गईं महिलाएं
- ज्योति उर्फ जोया पुत्री बृजपाल निवासी पूजा कालोनी लोनी गाजियाबाद, राखी पत्नी देवराज निवासी लालगढ़ी टप्पल, पिंकी पत्नी सोहनलाल निवासी जलालपुर देहली गेट, विनीता पत्नी अजय निवासी नए बस अड्डे के पास बन्नादेवी, रीना पत्नी रमेश निवासी ग्राम टोली मोहल्ला लोनी गाजियाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें