फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के थप्पड़ से छात्र के कान का पर्दा फटा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़। महानगर के अनूपशहर रोड स्थित एक स्कूल में शिक्षक के थप्पड़ से छात्र के कान का पर्दा फट गया है। यह मामला क्वार्सी थाने पहुंच गया है। पुलिस ने गुरुवार को छात्र के साथ परिजन और शिक्षक को बुलाया है।

स्कूल में कक्षा 10 का ताज सिद्दीकी छात्र है। वह अपनी फुफेरी बहन के घर पर रहकर पढ़ाई कर रहा है। ताज पिछले साल कादर चौक बदायूं से यहां पढ़ने आया था। ताज के पिता गांव के प्रधान भी हैं।
विज्ञापन


बुधवार की शाम ताज ने कान में दर्द होने की बात अपनी बहन को बतायी। बहन व अन्य रिश्तेदार उसे जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद कान का पर्दा फटा होने की जानकारी दी।
विज्ञापन


ताज के रिश्तेदारों ने इस बारे में पूछताछ की तो मालूम पड़ा कि उसे शिक्षक ने थप्पड़ मारा था। ताज को लेकर रिश्तेदार थाना सिविल लाइन पहुंच गए। मगर थाना क्षेत्र में उनका घर न होने के चलते पुलिस ने थाना क्वार्सी भेज दिया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस ने गुरुवार की सुबह दोनों पक्षों को बुलाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें