फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर कालोनी में परिवार को बंधक बनाकर 20 लाख की डकैती

Sat, 05 Aug 2017 01:38 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
इंजीनियर कालोनी में परिवार को बंधक बनाकर 20 लाख की डकैती - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
थाना क्वार्सी क्षेत्र की इंजीनियर कालोनी में शुक्रवार देर रात 10 से अधिक बदमाशों ने हथियारों के बल पर ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अधिशासी अभियंता के घर में रह रहे दो किराएदारों के घर में डकैती डाली। बदमाशों द्वारा 20 लाख से अधिक की संपत्ति लूटे जाने का अनुमान है। बदमाश बाहर से गेट को बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन


इंजीनियर कालोनी में ग्रामीण अभियंत्रण सेवा में अधिशासी अभियंता आरके जैन का मकान है। मकान के नीचे वाले हिस्से में आरके जैन की पत्नी, मां और बेटा रहते हैं। जबकि ऊपर वाले हिस्से में, जिसका प्रवेश अलग से है, उसमें बिजली विभाग में अवर अभियंता सुनील कुमार पुत्र केरन सिंह 8 महीने पहले मेरठ से ट्रांसफर होकर आने के बाद से रह रहे हैं।

बराबर वाले हिस्से में क्वार्सी पर फास्ट फूड सेंटर चलाने वाले कुलदीप सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह रहते हैं। सुनील कुमार के साथ पत्नी रश्मी प्रिया (तालसपुर खुर्द के प्राइमरी स्कूल में टीचर), 5 साल की बेटी और भाई मुकेश रहता है। वहीं कुलदीप का परिवार किसी समारोह में गया हुआ था और उनके कमरों में ताला था। 
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब 11 बजे सुनील अपने परिवार के साथ बाहर से आए थे। गाड़ी को घर के अंदर खड़ा किया। छोटा भाई मुकेश गेट बंद कर रहा था कि तभी करीब 10 बदमाश अंदर घुस आए और मुकेश की कनपटी पर तमंचा सटा कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद हथियारों के बल पर बदमाशों ने सुनील के पूरे परिवार को कब्जे में कर लिया। जब उन्होंने विरोध किया तो मारपीट कर दी।

सुनील के परिवार ने मजबूर होकर घर की चाबियां और जेवर बदमाशों को सौंप दिए। सुनील के यहां से बदमाशों ने 30 हजार की नकदी, रश्मी प्रिया की हीरे की अंगूठी, हीरे के कुंडल और घर का कीमती सामान लूट लिया। इसी दौरान कुछ बदमाश कुलदीप के घर में घुस गए और वहां से 65 हजार रुपये नकद, 12 तोला सोना, चांदी लूट ली।

घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। पीड़ितों ने खुद को संभाला और शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग इकट्ठा हुए। मौके पर एसएसपी राजेश कुमार पांडेय, एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव सहित सभी पुलिस अधिकारी पहुंच गए। पुलिस का दावा है कि घटना के संबंध में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें