फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्जदार के आत्महत्या करने पर देनदारों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

विकास खंड जवां के गांव रठगवां में कर्जदार हलीम (40 वर्षीय) पुत्र शैफी के आत्महत्या करने के मामले में सोमवार को मृतक के परिजनों ने एसएसपी ऑफिस के बाहर आरोपियों पर मुदकमा लिखे जाने की मांग की। परिजनों की मांग पर एसएसपी ने थाना जवां पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने छह लोगों (नदीम, तसलीम, सलीम, शमीम, शानू, नफीस) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। हालांकि परिजन अभी भी मुकदमें से संतुष्ट नहीं हैं। परिजनों का कहना है कि देनदारों ने मृतक की पिटाई लगाने के साथ ही उसे जहरीला पदार्थ खिलाया था, जिससे उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन



बता दें कि हलीम ने गांव के नदीम, तसलीम से 40 हजार रुपये उधार दिए थे। परिजनों के मुताबिक हलीम ने पूरा पैसा कुछ ही दिनों में वापस कर दिया। मगर, वह ब्याज का पैसा मांगने लगे। पैसा नहीं देने पर दो भैंस ले गए। 22 नवंबर को बाइक से जाने के दौरान हलीम एवं उसके भाई अकरम को पकड़कर पीट दिया। घर पर आने के बाद हलीम ने तबीयत खराब होने की बात कही। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण जहर खाना बताया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी जहर से मौत होना सामने आया। मृतक के भाई अकरम का कहना है भाई को पिटाई के दौरान आरोपियों ने ही जहरीला पदार्थ खिलाया था। मगर, पुलिस ने आत्महत्या को उकसाने का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें