क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
थाना क्वार्सी के मोहल्ला स्वर्ण जयंती नगर में जिला पंचायत सदस्य के घर के आगे अश्लील प्रदर्शन करने और मारपीट कर जाति सूचक शब्द कहने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
जिला पंचायत के वार्ड संख्या 48 से अनिल कुमार राना, पुत्र शेर सिंह, निवासी एलआईजी 54 एडीए स्वर्ण जयंती नगर सदस्य हैं। अनिल कुमार ने थाना क्वार्सी में दर्ज करायी रिपोर्ट में कहा है कि गत दिनों वह अपने घर पर परिवार सहित खाना खा रहे थे।
इस बीच घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे से उन्होंने देखा कि पड़ोस के कुछ लोग घर के बाहर अश्लील हरकतें कर रहे हैं। उन्होंने जब बाहर जाकर ऐसा करने के लिए मना किया तो वह लोग गाली गलौज करने लगे और जातिसूचक शब्द कहने लगे। देखते ही देखते उन्होंने मारपीट करनी शुरू कर दी।
किसी तरह आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। इस मामले में पड़ोस के रहने वाले सुरेेश चंद्र, संगीता, ललितेश, अंजलि, अंशुल, सज्जन पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गई है।