फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह किलो अफीम के साथ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पुलिस ने 6 किलो अफीम के साथ एक बदमाश को दबोचा है, पुलिस इसके संरक्षणदाताओं को भी तलाश रही है।

जीआरपी इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर डेढ़ बजे प्लेटफार्म नंबर दो संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते हुए युवक राजेश शर्मा पुत्र भगवती प्रसाद शर्मा निवासी पसरा थाना इस्लामनगर बदायूं को 6 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

इस अफीम की कीमत लगभग 42 हजार रुपये आंकी गई है। राजेश के मुताबिक अफीम हरियाणा जानी थी, लेकिन वो रास्ते में ही पकड़ गया।

वहीं स्टेशन परिसर के आसपास के मोहल्लों में अफीम, चरस और गांजा के नशे की प्रवृति लगातार बढ़ती जा रही है। गुजरे कुछ हफ्तों में ही जीआरपी ने ही दो बार गांजा भी पकड़ा था। पुलिस राजेश के अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें