फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस सपा मानसिकता से कर रही काम

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू में पढ़ने वाले छात्र को यहीं पढ़ने वाले दूसरे छात्र को गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देना भारी पड़ गया। पुलिस ने पीड़ित युवक के पिता की तहरीर पर आरोपी छात्र के खिलाफ एनसीआर तो दर्ज कर ली है। इधर, सैनी युवा परिषद के प्रदेश ब्यूरो प्रमुख ने आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर रोष व्यक्त किया है। साथ ही पुलिस पर सपा मानसिकता के तहत काम करने का आरोप भी लगाया है।

क्वार्सी थाना क्षेत्र के रावण टीला स्थित हजारी चौक निवासी मनोज कुमार सैनी का आरोप है कि एएमयू में पढ़ने वाले उसके पुत्र प्रदीप सैनी को बीए फाइनल संस्कृत विभाग के छात्र जुनैद सिद्दीकी ने 19 को कैंपस में गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


इसके बाद उसका पुत्र काफी घबरा गया है। यहां तक कि उसने घर से बाहर निकलना तक बंद कर दिया। परिषद के चंदनिया स्थित कार्यालय हुई बैठक में सरदार मुकेश सैनी ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी न करके पुलिस सपा मानसिकता का परिचय दे रही है। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती पीड़ित छात्र को पुलिस सुरक्षा दी जाए।
विज्ञापन


आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर समाज के लोगों में रोष है। बैठक में ठा. प्रताप सिंह, अमर नाथ पांडेय, लेखा राघव, सुधा, ज्योत्सना, डॉ. सतीश वर्मा, मनुदेव, रामबाबू जौहरी, राजकुमार शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें