फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र को गोली कैसे लगी, अभी अनसुलझा सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के सिविल लाइंस इलाके के धौर्रा माफी में एएमयू के छात्र की जांघ में गोली लगने की घटना अभी सवालों में उलझी हुई है। एक तरफ पुलिस अभी मामले में जांच कर रही है, वहीं पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। फिलहाल घायल का जेएन मेडिकल कालेज में इलाज जारी है।

धौर्रा का ही रहने वाला आतिफ पुत्र नवाबउद्दीन एएमयू के एबीके यूनियन स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है। पुलिस के मुताबिक वह शुक्रवार की रात को करीब आठ बजे धौर्रा में बेसिन मैरिज होम वाली गली में खड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतिफ के अनुसार तभी एक बाइक पर दो सवार आए और फायर कर दिया। गोली के छर्रे उसकी जांघ में लगे हैं। इसके बाद से वह जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती है।

इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के अनुसार जांच में स्थानीय लोग भी यह नहीं बता पा रहे हैं कि गोली किसने मारी है। लोगों ने उसे गिरा पड़ा देखा है।

अंदेशा इस बात का अधिक है कि गोली जिस तरह से पैंट की जेब के पास से जांघ में लगी है, आतिफ के पास ही तमंचा हो और गोली चल गई हो। वहीं पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। मामले में जांच पूरी होने व तहरीर आने का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें