फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन की चपेट में आया विद्युत कर्मी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन



महानगर के गांधी पार्क इलाके के ज्वालागढ़ मोहल्ला में आयोजित एक शादी समारोह के पंडाल में सजावट कर रहे विद्युतकर्मी की करंट से मौत हो गई। घटना विद्युतकर्मी के हाथ में लगे लोहे के पाइप के हाईटेंशन लाइन से टकराने के कारण हुई। युवक के शरीर में करंट इतनी भयंकर तरीके से दौड़ा की मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डाक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की।


रवि कुमार (28) पुत्र रामनिवास निवासी नगला मानसिंह, गांधी पार्क बिजली का काम करता था। साथ ही शादी समारोह में सजावट आदि भी करता था। गुरुवार को वह थाना क्षेत्र के ही ज्वालागढ़ मोहल्ला में आयोजित एक शादी समारोह में सजावट कर रहा था। सजावट के दौरान उसके हाथ में एक लोहे का पाइप लगा था। वह पाइप सिर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से धोखे से टकरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इससे उसके शरीर में करंट दौड़ पड़ा और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और परिजन भी पहुंच गए। परिजनों के अनुसार रवि दो बच्चों का पिता था। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर गांधी पार्क के अनुसार परिजनों ने मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है। साथ ही शव का पोस्टमार्टम भी कराने से इंकार कर दिया। बिना कार्रवाई किए शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें