फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को आग लगाने वाले स्क्रेप कारोबारी ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पत्नी से विवाद के चलते आग लगाकर खुदखुशी की कोशिश करने वाले देहली गेट के स्क्रेप कारोबारी ने सोमवार तड़के जेएन मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द किया।

स्क्रेप कारोबारी सनी गौतम (31) पुत्र प्रदीप गौतम निवासी कटरा स्ट्रीट, देहली गेट ने 14 फरवरी की रात को खुद को आग लगाई थी। परिजनों के अनुसार वह शराब के नशे का आदी था। इसी बात को लेकर पत्नी प्रियंका से विवाद होता था। 14 फरवरी की रात को भी नशे का विरोध करने पर ही विवाद हुआ था। विवाद के बाद रात में सनी ने खुद पर मिट्टी का तेल (केरोसिन) डालकर आग लगा ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे-तैसे परिजनों ने आग पर काबू पाया था। मगर, आग बुझाने तक वह 70 फीसदी के करीब झुलस चुके थे। घटना के बाद से ही उनका मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा था। रविवार रात को अचानक हालत खराब हुई और तड़के सनी गौतम ने दम तोड़ दिया। सनी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी प्रियंका सहित बेटे समर्थ और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें