फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औगर के दंबग से त्रस्त ग्रामीण एसएसपी के दर पे

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

बरौली विधानसभा के गांव औगर के सैकड़ों ग्रामीण सोमवार को एसएसपी अजय साहनी के पास पहुंचे। उनके साथ बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह भी थे। ग्रामीणों ने एसएसपी को बताया कि उनके ही गांव का एक दबंग अलग अलग झूठे मामले गढ़ कर उन्हें फंसा रहा हैै।

ये दबंग अपनी पत्नी और एक अन्य महिला को आगे कर लोगों को मुकदमों में फंसाता है। अगर पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं करती है तो बड़े अधिकारियों से पैरवी कर मुकदमा दर्ज करा लेता है। जबकि हकीकत में ये सभी मुकदमे झूठे होते हैं। जिसकी जांच पुलिस अधिकारियों से कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण यहां शिकायत करते करते रो दिए। एसएसपी ने संबंधित सीओ गभाना से बात कर पूरा मामला बताया। उनसे कहा कि आगे से उस दबंग की किसी शिकायत पर जांच पड़ताल करने के बाद ही मुकदमा दर्ज कराएं। बरौली विधायक दलवीर सिंह ने भी ग्रामीणों की बात का समर्थन करते हुए उक्त झूठे मुकदमों को वापस कराने, ग्रामीणों को राहत देने की बात कही। एसएसपी ने भरोसा दिलाया कि उचित कार्रवाई करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें