फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

अलीगढ़। महानगर के क्वार्सी बाईपास और फिरदोस नगर बाईपास पर गुरुवार शाम अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। इस सूचनाओं पर परिवारों में कोहराम मच गया और सूचना पर दौड़ी पहुंची पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

क्वार्सी थाना क्षेत्र के महुआ खेड़ा निवासी किसान प्रेमपाल 58 वर्ष शाम चार बजे क्वार्सी किसी काम से आए थे। इसके बाद वह बाईपास द्वारा मोपेड से गांव जा रहे थे। इंजीनियर कालोनी के पास एक डंफर ने प्रेमपाल में टक्कर मार दी। राहगीरों ने घायल को एंबुलेंस द्वारा मेडिकल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने डंफर को पकड़ लिया है। जबकि चालक फरार है। बेटे धर्मवीर ने डंफर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। प्रेमपाल ने अपने पीछे पांच बेटे व तीन बेटियों को रोते बिलखते छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा हादसा बन्नादेवी इलाके में फिरदौस नगर बाईपास पर हुआ। मूल रूप से मुरादाबाद निवासी 24 वर्षीय नदीम पुत्र जुल्फिकार नगला पटवारी मुस्तफाबाद की एक मस्जिद में इमाम थे। वह गुरुवार शाम को साइकिल द्वारा किसी कार्य से फिरदौस नगर आए थे। लौटते समय एक ट्रक ने उनमें टक्कर मार दी। हादसा के दौरान नदीम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। नदीम का सात भाई-बहन सहित पूरा परिवार यहीं रहता है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के अनुसार तहरीर आने पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें