फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों के परिजन एसएसपी से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


रविवार की रात नरौना रोड पर रहमापुर बंबा की पुलिया पर दबोचे गए ईनामी लुटेरों के परिजन मंगलवार को एसएसपी से मिलने पहुंचे और पुलिस पर आरोपियों को फर्जी तरीके से घर से उठाने का आरोप लगाया। एसएसपी ने मामले की जांच का भरोसा दिलाया है।

रविवार की रात पुलिस ने बरला इलाके में गुजरात से दुल्हन को विदा कराकर लौटती बारात व अन्य वाहनों को लूटने वाले गिरोह के ईनामी 20-20 हजार के इनामी दो लुटेरे को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया था।
विज्ञापन


मंगलवार को पकड़े गए बदमाश चंद्रभान व रमाकांत निवासी रघुपुरा बरला के परिजन एसएसपी से मिले। साथ ही गांव के ओमप्रकाश, प्रताप सिंह, वीरपाल, श्रीपाल, श्यामलाल, प्रेमसिंह, विजय कुमार, मनोज, राकेश कुमार, देवेंद्र कुमार, उदयवीर, हरदयाल सिंह, राम सिंह, रामजीलाल आदि एसएसपी से मिले और कहा कि पुलिस ने आरोपियों को घर से उठाया है।
विज्ञापन


जबकि सोमवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान बताया था कि 3 फरवरी 2017 की रात दो बजे बरला इलाके में कलियानपुर रानी व रघुपुरा के बीच मंदिर के पास गुजरात से निकाह के बाद दुल्हन विदा कराकर लौट रहे स्विफ्ट सवार शमशाद निवासी आलमपुर रानी व अन्य वाहन सवारों को रोड होल्डअप कर लूटा गया था।

अन्य वारदातें भी अंजाम दी गई। इन पर 4 जनवरी 2018 को कुर्की नोटिस जारी किया गया था और दोनों पर 20-20 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें