फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से नगदी गायब करने वाला गैंग सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


साइबर क्राइम करने वालों पर पुलिस नकेल कसने में नाकाम साबित हो रही है। इसी का परिणाम है कि लगातार लोग इनका शिकार हो रहे हैं।

भाजपा नेता के एटीएम का पासवर्ड किसी तरह से हासिल कर शातिर ने 13 हजार रुपये निकाल लिए, वहीं शहजमाल एडीए कालोनी की रहने वाली महिला से फोन पर खाता नंबर पता किया और 24 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस से दोनों मामलों की शिकायत की गई है।


सुरेंद्र नगर निवासी भाजपा नेता पुनीत शुक्रवार को वार्ष्णेय कालेज स्थित पीएनबी के एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे। कई बार के प्रयास के बाद भी जब मशीन से पैसे नहीं निकले तो वह वापस आ गए।
विज्ञापन


इसी बीच उनके पीछे खड़े शातिर ने पासवर्ड देख लिया और 13 हजार रुपये निकाल लिए। उनके मोबाइल पर 13 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया तो वह दंग रह गए। उन्होंने इसकी जानकारी तुरंत भाजपा युवा नेता निखिल माहेश्वरी व धीरज चौधरी को दी।

इसके साथ ही पीएनबी के टोल फ्री नंबर पर भी शिकायत की। इसके बाद अचल चौकी पर पर तहरीर दी। पुलिस ने बैंक से वीडियो फुटेज निकलवाईं। फुटेज में दिख रहे युवक की पुलिस ने तलाश शुरु कर दी है।
विज्ञापन


इधर, शहजमाल एडीए कालोनी निवासी महिला के मोबाइल पर शुक्रवार को फोन आया। फोन करने वाले शातिर ने खुद को बैंककर्मी बताकर खाता संख्या पता किया और घुड़ियाबाग स्थित सेंट्रल बैंक में महिला के खाते से 24 हजार रुपये निकाल लिए।

महिला अपनी बेटी के साथ बैंक पहुंची तो रुपये निकलने की जानकारी हुई। उसने बैंक अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन बैंक अधिकारियों ने हाथ खड़े कर दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें