क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
नुमाइश मैदान पर हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘चौकीदार’ की जनसभा में जेबकतरों ने खूब कहर बरपाया। जनसभा में शामिल होने आए 20 से अधिक लोगों के मोबाइल फोन और पर्सों को जेबकतरों ने पार कर दिया। एक नाबालिग तो जनसभा पंडाल के भीतर बनी मीडिया गैलरी में घुस गया। वहां उसके एक मीडियाकर्मी का फोन उड़ाने की कोशिश की। हालांकि इस उसे मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर धुनाई लगा दी।
इसी प्रकार पंडाल के भीतर करीब 10 लोगों के मोबाइल और पर्स गायब हो गए। वहीं, जीटी रोड की ओर से आ रही भीड़ के बीच भी कई चोर घुस गए। उन्होंने एक दर्जन से अधिक लोगों के मोबाइल फोन और पर्स गायब कर दिए। इधर, सुरक्षा में तैनात पैरा फोर्स के एक जवान ने एक जेबकतरे को दबोच लिया। उसे बन्नादेवी पुलिस के हवाले कर दिया।