क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
थाना खैर के सड़क हादसे में घायल एएनएम की मेडिकल कॉलेज में बुधवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रेमलता (50) पत्नी नोयल मसी निवासी दोदपुर खैर में एएनएम के पद पर तैनात थीं। 10 नवंबर को वह अपनी स्कूटी से रोजाना की तरह ड्यूटी पर जा रही थीं। तभी खैर के तेहरा मोड़ के पास एक कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान बुधवार को प्रेमलता ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की खबर से घर में कोहराम मच गया।