फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर के सुसाइड में साक्ष्य जुटा रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के बन्नादेवी के नगला कलार इलाके में रविवार सुबह एक प्रापर्टी डीलर ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर साक्ष्यों की तलाश में जुटी है। तभी नामजद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

बन्ना देवी थाना प्रभारी जितेंद्र दीक्षित ने बताया कि व्यापारी डोरीलाल के पास से मिले सुसाइड नोट की राइटिंग के मिलान के लिए भेजा जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस अन्य साक्ष्यों के मिलान के लिए भी जुटी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के मिलान के बाद ही करेंगी। पुलिस इन आरोपों की जांच भी कर रही है कि मृतक ने आरोपियों को कब 20 लाख रुपये दिए थे। बता दें कि इस मामले में दो लोगों पर रुपये वापस न करने व धमकी देने के चलते सुसाइड करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


निजाम के हत्यारों के करीब पहुंची पुलिस
महनगर के थाना क्वार्सी के नगला पटवारी में शुक्रवार को निर्माणाधीन अपार्टमेंट में मजदूर बन्ने खां के 10 वर्षीय पुत्र निजाम के हत्यारों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस को अहम सबूत हाथ लगे हैं। पुलिस का दावा है कि वह हत्यारों के काफी करीब पहुंच गई है। जल्द ही मामले की खुलासा कर देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें