क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
थाना क्वार्सी के फिरदौस नगर में चोरों ने मोबाइल की दुकान में शटर तोड़कर लाखों रुपये की चोरी कर ली। घटना की तहरीर दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फिरदौस नगर के रहने वाले मो. शमीम की घर से कुछ ही दूरी पर एसके मोबाइल के नाम से मोबाइल की दुकान है। रविवार की रात को वह दुकान बंद कर घर आ गए थे।
रात को चोरों ने शटर तोड़कर दुकान से करीब 35 हजार रुपये की नकदी, 15 मोबाइल, कुछ रिपेयरिंग के मोबाइल, लोड होने को आई चिपें, लीड, चार्जर आदि ले गए।
चोरी गए सामान की कीमत एक लाख रुपये के आसपास बतायी गई है। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी गई है।