फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉबी गोलीकांड में खोखा ने दी संदेह की गवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदुआगंज।
विज्ञापन


इलाके के गांव कलाई में पूर्व विधायक मलखान सिंह हत्याकांड के आरोपी संजीव उर्फ रॉबी से जुड़े गोलीकांड में पुलिस जांच में अब एक खोखा भी घटना में संदेह की गवाही दे रहा है। वहीं प्रधान पिता ने इस मामले में पुलिस पर जांच बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए जनसुनवाई पोर्टल पर आईजी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की है। साथ ही जांच बदलवाने की मांग की है।

रॉबी चार दिन पहले गांव में अपने घेर में हुए गोलीकांड में जख्मी हुआ था। इसके बाद परिजन उसे ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। एसओ ने बताया कि घटना की खबर पर पहुंची पुलिस को उसी समय दो लोगों ने गवाही दी थी। जिसे रिकार्ड कर लिया गया है।
विज्ञापन


इसके बाद फॉरेंसिक जांच में एक पिस्टल के 32 बोर का खोखा उस चारपाई पर पड़ा मिला, जिस चारपाई पर रॉबी बैठा हुआ था। उसे स्वाब सैंपल लेने के बाद जब्त किया गया है।

बैलेस्टिक जांच भी कराई जा सकती है। यह खोखा साफ गवाही दे रहा है कि गोली चारपाई पर ही चली। वहीं एसओ ने बताया कि रॉबी ने बयान में कहा है कि गोली कुछ दूरी से हमलावर ने चलाई।

अब सवाल खड़ा हो रहा है कि अगर गोली दूरी से चली तो पिस्टल का खोखा चारपाई पर कैसे आ गया। एसओ डॉ. विनोद सिंह कहते हैं कि फिलहाल इन पहलुओं पर जांच चल रही है।
विज्ञापन


वहीं पिता भूपेंद्र सिंह एडवोकेट ने जनसुनवाई पोर्टल पर इस मामले में थाना पुलिस पर साजिशन मुकदमा बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए मामले में जांच बदलने की मांग की है। यह शिकायत आईजी से लेकर अन्य वरिष्ठ अधिकारियों तक से की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें