फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी से संबंधों के चलते पत्नी को तलाक देने पर अमादा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


गांधी पार्क इलाके की नौरंगाबाद छावनी के रहने वाले एक युवक पर उसकी पत्नी ने भाभी से संबंधों का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि पति भाभी के साथ संबंधों के चलते उसे रखना नहीं चाहता। तलाक देने पर आमादा है। पुलिस से भी कोई मदद नहीं मिल रही है। महिला ने बताया कि उसकी शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी।
विज्ञापन


मायका जवां थाना क्षेत्र के एक गांव में है। पिता ने शादी में लाखों रुपये का दहेज दिया था। पहले तो पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर घर से निकाल दिया। फिर बाद में भाभी से प्यार की बात कहकर तलाक देने पर आमादा है। मामले में एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी ने महिला को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें