क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के सासनी गेट इलाके की एक किशोरी को उसके मोहल्ले में रहने वाले एक युवक और अधेड़ ने कमरे में बंद करके दुष्कर्म की कोशिश की।
किशोरी की चीखपुकार सुन पड़ोसियों के घर के बाहर इकट्ठा होने पर अधेड़ ने किशोरी को धमकी देकर छोड़ दिया। किशोरी ने अपनी मां के साथ थाने पहुंच अधेड़ के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश और उसके बेटे के खिलाफ बहला फुसलाकर संबंध बनाने के आरोप में तहरीर दी है।
सासनी गेट थाने पहुंची किशोरी की मां ने बताया कि वह एक सरकारी विभाग में संविदा कर्मचारी है। पति गैर जनपद में रहकर नौकरी करते हैं। शुक्रवार को 16 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। बेटी के अनुसार मोहल्ले के ही एक मकान में किराए पर रहने वाला युवक आया और उसे बहाने से बुलाकर अपने कमरे पर ले गया।
वहां एक अधेड़ पहले से बैठा था। अधेड़ ने अपने साथी के साथ मिलकर बेटी संग दुष्कर्म की कोशिश की। बेटी के शोर मचाने पर लोग एकत्रित हो गए। इस बात की भनक लगने पर उन्होंने बेटी को धमकाकर छोड़ दिया। बेटी ने बताया कि इससे पहले अधेड़ के बेटे ने बहला फुसलाकर उसके साथ संबंध बनाए थे।
इस बात की भनक अधेड़ को लग गई और वह तभी से अश्लील बातें और हरकतें करने लगा। विरोध करने पर बेटे और उसके संबंधों को सार्वजनिक करने की धमकी देना लगा। किशोरी की मां के अनुसार आरोपियों के खिलाफ तहरीर दे दी है। इंस्पेक्टर सासनी गेट के अनुसार मामले में कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।