क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जवां (अलीगढ़)
थाना क्षेत्र के एक गांव में गांव के ही एक युवक ने 13 वर्षीय किशोरी से खेत पर ले जाकर दुष्कर्म किया। किशोरी ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने इस संबंध में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने किशोरी का डाक्टरी मुआयना कराया है।
जानकारी के अनुसार थाना जवां क्षेत्र के एक गांव की किशोरी (13) अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी गांव का ही एक युवक शाम लगभग सवा सात बजे आया और किशोरी को गांव पंजीपुर में चक्की से आटा उठाने के बहाने अपने साथ ले गया और खेतों में ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म किया।
बाद में किशोरी को उसके घर के पास छोड़ गया, जब किशोरी अपने घर आयी तो यह सारी बातें उसने अपने परिवार में बताईं। किशोरी की बात सुनकर परिवार के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। किशोरी के पिता ने थाना जवां में गांव के ही युवक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस ने किशोरी का डॉक्टरी मुआयना कराया है।