फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा कालोनी में समारोह के दौरान सिलिंडर में लगी आगए अफरा.तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन

महानगर की बाबा कालोनी में मंगलवार को एक सिलिंडर में लीकेज होने के कारण आग लग गई। आग से परिवार सहित आस पड़ोसियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय परिवार में भोज समारोह चल रहा था। सिलिंडर पूड़ियां सेकने की भट्टी में लगा हुआ था।

हालांकि परिवार के सदस्यों और और सूचना पर पहुंची पुलिस की सूझबूझ से बड़ी घटना होने से बच गई। सिलिंडर के फटने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया।

थाना गांधी पार्क क्षेत्र के कमालपुर रोड स्थित बाबा कालोनी निवासी धर्मेंद्र पुत्र रामजीलाल के बच्चों का मंगलवार को मुंडन हुआ था। शाम को परिवार ने रिश्तेदारों को बुलाकर दावत का घर पर ही आयोजन रखा था। रात करीब 9 बजे समारोह चल ही रहा था कि इसी दौरान पूड़ी सेकने की भट्टी में लगे सिलिंडर से लीकेज होने लगा।
विज्ञापन


हलवाई कुछ समझ पाता इससे पहले ही सिलिंडर ने आग पकड़ ली। आग लगने से घर में अफरा-तफरी मच गई। रिश्तेदार घर से बाहर निकल आए। इधर, सूचना फैलते ही पड़ोसी भी खौफ में आ गए। इसी बीच किसी ने थाना पुलिस को सूचना दे दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस और परिवार के सदस्यों ने आग लगते हुए सिलिंडर को घर से बाहर निकाल खुले स्थान पर पटक दिया। इसके बाद उस पर बालू, रेत और गीली बोरी डाली गई। इससे सिलिंडर में लगी आग ठंडी पड़ गई।
विज्ञापन


थाना गांधी पार्क इंस्पेक्टर के अनुसार आग लगने की सूचना पर फायर बिग्रेड को सूचित कर दिया था। हालांकि बाद में पुलिस और परिवार के लोगों ही आग पर काबू पा लिया। घटना में किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें