फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका के बंद मकान में चोरों ने बोला धावाए ढाई लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


बीना निवासी साईं विहार आशीर्वाद कुंज बन्नादेवी गभाना के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर तैनात हैं। बीना ने बताया कि वह दो जनवरी को घर के मुख्य दरवाजे सहित अंदर के कमरों में ताला लगाकर दिल्ली स्थित अपने पति नागेंद्र पाल से मिलने गई थी। बीना के अनुसार मंगलवार सुबह वह घर लौटकर आई तो घर के मुख्य गेट का ताला खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरों के भी ताले टूटे पड़े थे।
विज्ञापन


अलमारी से लगभग ढाई लाख रुपये के गहने और एक कैमरा सहित पांच हजार की नगदी गायब थी। पड़ोसियों से जानकारी की लेकिन उन्होंने किसी को घर में आते-जाते देखने से इंकार किया। इस मामले में थाना पुलिस को तहरीर दी है। बीना ने बताया कि इस घटना में घर में काम करने आने वाली नौकरी पर शक है। थाना बन्नादेवी इंस्पेक्टर के अनुसार घटना के बारे में जानकारी की जा रही है। तहरीर के आधार पर नौकरानी से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें