क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
अनाज मंडी समिति से गांव लौट रही महिला को खैर-जट्टारी रोड पर अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव मानपुर निवासी 40 वर्षीय प्रेमवती पत्नी शिव सिंह मंडी समिति में आढ़त पर मजदूरी करती है। गुरुवार रात मंडी से काम समाप्त कर वह पैदल गांव लौट रही थी। जैसे ही गांव की तरफ जाने को सड़क पार कर रही थी। जट्टारी की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
महिला की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मृतका के पति की पूर्व में ही मौत हो चुकी है। इंस्पेक्टर छोटेलाल ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।