फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट को पहले भी दर्ज किया था चोरी में

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने 14 नवंबर को दिल्ली से लौटते समय विशनपुर निवासी आलू कारोबारी पुष्पेंद्र शर्मा से लूट की वारदात को चोरी में दर्ज किया था।

एक सप्ताह बाद भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा ने लूट को चोरी में दर्ज करने पर ऐतराज जताते हुए एसएसपी से मिलकर शिकायत की, जिस पर पुलिस सक्रिय हुई और वारदात के खुलासे की जिम्मेदारी एसओजी को दी गई।

इसके बाद चोरी को लूट में तरमीम किया गया। लूट की इस वारदात में दो दिन पहले सर्विलांस टीम के जरिए कैमथल के देवा उर्फ राज गौतम व नगला देव निवासी माना उर्फ मानवेंद्र को मुठभेड़ में पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर छर्रा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में पिछले दिनों पड़ी डकैती को पुलिस ने चोरी में दर्ज किया था, जबकि परिवार को बंधक बनाकर सशस्त्र बदमाशों ने लाखों की डकैती डाली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें