फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फफाला में बाइक टकराने पर भिड़े दो युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के फफाला बाजार में शुक्रवार देर रात दो युवकों में बाइक टकराने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों युवकों में मारपीट हो गई। एक समुदाय विशेष के युवक ने अपने साथियों को बुलाकर बाइक सवार युवक को पिटाई लगा दी।

सूचना पर कोतवाली पुलिस घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ी। हालांकि भीड़ जमा होने से पहले स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। घायल युवक की तहरीर के आधार पुलिस मुकदमा लिखने की तैयारी में है।
विज्ञापन


मानिक चौक निवासी मनीष मोबाइल की दुकान चलता है। वह रात लगभग नौ बजे परिवार के बच्चों को लेकर फफाला बाजार में बाइक से घूमने निकला था। बाजार में उसकी बाइक एक गैर समुदाय के युवक से टकरा गई।

इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। कहासुनी में मामला गरमा गया और समुदाय विशेष के युवक ने अपने कुछ साथियों को मौके पर बुलाकर बाइक सवार युवक की पिटाई लगा दी। इससे क्षेत्र में काफी भीड़ जमा हो गई। मामला दो समुदायों का होने के कारण हिंदूवादी नेता भी मौके पर पहुंच गए।

इधर, कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना मिल गई। पुलिस बल ने वहां जाकर मौके पर स्थिति संभाली। पिटाई में घायल युवक को उपचार के लिए भेजा। युवक ने मारपीट करने वाले गैर समुदाय के युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई में लग गई है। इधर, क्षेत्र में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। इंस्पेक्टर राजीव सिरोही के अनुसार अब हालात सामान्य हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें