फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैर में संदिग्ध परिस्थिति में महिला फंदे पर झूली

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, खैर (अलीगढ़)।
विज्ञापन


सोफा चौकी क्षेत्र के गांव खीलपुर में 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद ससुरालीजन अंतिम संस्कार कर रहे थे, तभी सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधजली अवस्था में शव को चिता से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हालांकि तकनीकी कारण से शुक्रवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। अब डॉक्टरों का पैनल शनिवार को पोस्टमार्टम करेगा। उधर जानकारी मिलने पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मायके पक्ष ने जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन


बताते हैं कि खीलपुर निवासी छोटी पत्नी रिंकू शुक्रवार की दोपहर एक बजे फांसी के फंदे पर झूल गई। जानकारी होने पर पति और अन्य ससुरालीजन फंदे से उतारकर तुरंत जट्टारी के निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद ससुरालीजनों ने मायके वालों को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार शुरू कर दिया।

उधर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी तो पुलिस श्मशान घाट पर पहुंच गई। तब तक आधा शव जल चुका था। अधजला शव पुलिस ने चिता से उठा लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों व पुलिस ने उन्हें किसी तरह समझाबुझाकर शांत किया।

दो साल पहले किया था प्रेम विवाह
बताते हैं कि छोटी और रिंकू ने दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। दरअसल दोनों आपस में रिश्तेदार थे। दोनों में प्रेम होने के बाद परिजनों से बात की थी। एक-दूसरे से शादी करने की जिद की थी, जिस पर दोनों के परिवारों ने उनकी शादी करा दी थी।
विज्ञापन


कोट
शव अधिक जल जाने से पोस्टमार्टम में दिक्कत आई। शनिवार को फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में डॉक्टरों का पैनल शव का पोस्टमार्टम करेगा। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अरविंद राठी, इंस्पेक्टर खैर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें