फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसावर में अंधड़ से कोहराम, मकानों की गिरी दीवारें, ढही छत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
सादाबाद। बिसावर में गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे पांच मिनट के लिए आए अंधड़ ने कोहराम मचाया। कई मकानों की छत और दीवार गिर गई। कई जगह टीनशेड और होर्डिंग्स उखड़कर सड़कों पर जा गिरे। इस वजह से कई लोग बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार अंधड़ की वजह से बिसावर के ओमप्रकाश गौतम पुत्र गेंदालाल गौतम के मकान के पास एक मकान की दीवार ओमप्रकाश गौतम की छत पर गिर गई, जिससे ओमप्रकाश के मकान की छत धराशायी हो गई। गनीमत रही कि छत जिस समय गिरी, उस समय मकान के अंदर कोई नहीं था। घरेलू सामान काफी नष्ट हो गया। बिसावर के गीतम सिंह पुत्र तिलक सिंह के मकान पर लगा टीनशेड भी अंधड़ की वजह से उखड़ कर काफी दूर जा गिरा, जिससे उसे काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी बिसावर की दीवार सहित टीन शेड गिर गई। मीना चौधरी पत्नी रणवीर सिंह का टीनशेड गिर गया। योगेंद्र सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह की दीवार और टीन शेड गिर गए, जिससे उनके नीचे खड़े पशु दब गए और घायल हो गए। राजू कुमार पुत्र सोहन लाल निवासी बिसावर के भी टीन शेड गिर गए। बिसावर में कई जगह पेड़ गिर गए तो कई बिजली के तार टूट गए, जिस वजह से आवागमन भी बाधित हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें