फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत प्रवर्तन दल का छापा, 14 के यहां पकड़ी बिजली की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग-
विज्ञापन

विद्युत प्रवर्तन दल का छापा, 14 के यहां पकड़ी बिजली की चोरी
क्रॉसर
थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट
सादाबाद। विद्युत प्रवर्तन दल आगरा के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने थाने में विद्युत बकाए में काटे गए कनेक्शनों को चैकिंग के दौरान अवैध रूप से चलते पाए जाने पर 14 लोगों के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 138 बी में एफआईआर दर्ज कराई है।
नगर के मौहल्ला बालाजी नगर निवासी प्रदीप, रसमी देवी, प्रवीन, ओमप्रकाश, गंगा नगर निवासी रैनू, सुभाष गली निवासी आरिफ खान, मिर्जापाड़ा निवासी असलम एवं कस्बा कोठीद्वार निवासी मुन्ना, मौहल्ला बीचवाल निवासी वेद कुमारी, मोहल्ला पोखर वाला निवासी नजमा बेगम, रिहाना, बसीम, राया रोड निवासी हरवीर, गढ़ी हुलासी निवासी मीरा देवी को रिपोर्ट में नामजद किया है। चेकिंग टीम में अवर अभियंता सादाबाद अमित कुमार, अवर अभियंता प्रवर्तन दल नितिन माहेश्वरी, टीजीटू लोकेंद्र पाठक एवं कांस्टेबल सुधीर, रवेंद्र आदि थे।
विज्ञापन

------
18 के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट
सादाबाद। विद्युत अवर अभियंता एदलपुर प्रदीप कुमार ने थाने में गांव समदपुर निवासी जगदीश, विक्रम बच्चू, राकेश, भोगीराम, दानवीर, हरीशंकर, देवेंद्र, रघुनाथ,धर्मवीर, सौरन सिंह, राजू, बहोरन, अमर सिंह, जुगेंद्र, ओमप्रकाश, दलवीर के खिलाफ बिजली चोरी की रिर्पोट दर्ज कराई है।
----------------
सरौठ में विवाहिता की हत्या की रिपोर्ट दर्ज
सादाबाद। सादाबाद थाना क्षेत्र के गांव सरौठ में मंगलवार को एक विवाहिता को मारकर शमशान में टायर और कूड़े से जलाकर मार दिया गया था, इस मामले में बुधवार को मृतका के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना हसायन क्षेत्र के गांव हसायन निवासी रामबाबू पुत्र तोताराम ने अपनी विवाहित बेटी खुशबू के ससुरालीजनों पति पुष्पेंद्र, जेठ राकेश, ननद लक्ष्मी व एक अन्य ननद निवासीगण सरौठ थाना सादाबाद के खिलाफ धारा 302, 201 के तहत मुकद्दमा दर्ज कराया है।
----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें