फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान को लेकर महिला ने किया हंगामा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

क्रासर
ससुराल से सामान नहीं ले जाने देने पर किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता ने बुधवार की दोपहर को अपनी ससुराल से सामान नहीं ले जाने देने पर जमकर हंगामा किया। महिला की पति और देवरों के साथ मारपीट भी हुई। काफी देर तक हुए हंगामे के बाद महिला दोबारा आने की धमकी देकर लौट गई।
विज्ञापन

बता दें कि हाथरस निवासी महिला के पति का कुछ माह पूर्व देहांत हो गया। 45 वर्षीय इस महिला ने छह माह बाद दूसरे शख्स से शादी कर ली। दो माह तक तो महिला ठीक-ठाक रही। उसके बाद उसका पति से विवाद शुरू हो गया, जिसके चलते वह हाथरस में रहने लगी। महिला का कहना है कि शादी के बाद वह पति के यहां अपना घरेलू सामान, जेवर और कपड़े आदि लाई थी। अब पति सामान देने से मना कर रहा है। मांगने पर मारपीट करता है। महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि शादी के बाद कई महीने तक उसके साथ देवर आदि ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया। अब उसका पति उसका सामान वापस नहीं कर रहा है। बुधवार को जब वह दोबारा समान लेने गई तो जमकर हंगामा और मारपीट हुई। कोतवाल मनोज कुमार शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें