फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादाबाद में विवाहिता को मारकर शमशान में जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग-
विज्ञापन

सादाबाद में विवाहिता को मारकर शमशान में जलाया
क्रॉसर-
मृतक विवाहिता के पिता ने थाने में दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो-
सादाबाद। एक पिता ने अपनी विवाहित बेटी को मारकर जला दिए जाने की तहरीर थाने में मंगलवार की देर शाम दी। तहरीर मिलने पर गांव में पुलिस जांच के लिए पहु्रंच गई। समाचार लिखे जाने तक घटना के मामले में पुलिस जांच कर आवश्यक तथ्य जुटा रही थी। इधर, घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुटी हुई थी।
विज्ञापन

हसायन हाथरस के मौहल्ला कोलियान निवासी रामबाबू पुत्र स्व. तोताराम ने थाने में दी तहरीर में कहा कि उसने अपनी बेटी खुशबू की शादी लगभग 10 साल पहले सरौठ थाना सादाबाद के एक युवक के साथ की थी। 24 सितंबर को उनकी बेटी ने फोन पर बताया कि उसके ससुरालीजन उसके साथ मारपीट और अभद्रता कर रहे हैं। जब उसने बेटी के जेठ से बात की जो उसने बताया कि अब ऐसी कोई बात नहीं होगी, लेकिन उनकी बेटी ने बताया कि जेठ, पति और ननद सभी मारपीट कर रहे हैं। 25 सितंबर को उनके मोबाइल पर अज्ञात फोन से आई कॉल से पता चला कि उनकी बेटी को मारकर जला दिया गया है। सूचना पर जब वह अपनी बेटी की ससुराल सरौठ अपने कुछ पड़ौसियों के साथ पहुंचा तो कोई नहीं मिला और शमशान में जाकर देखा, जहां उनकी बेटी को टायरों व कूड़ा करकट से जलाया गया था। तहरीर में कार्रवाई की मांग की गई है। इधर, विवाहिता की हत्या करने की तहरीर पर पुलिस भी हरकत में आ गई, मौके पर प्रभारी निरीक्षक शशिप्रकाश शर्मा गांव में जांच करने पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें