फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के पहिये के नीचे आने से महिला की मौत।

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की चपेट से बाइक सवार महिला की मौत
विज्ञापन

क्रासर
नगला विजन-हसायन मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा
अमर उजाला ब्यूरो

सिकंदराराऊ। नगला विजन-हसायन मार्ग पर शनिवार की रात्रि लगभग सात बजे एक बाइक फिसलकर गिर गई। बाइक पर बैठी महिला नीचे आ गिरी और सामने से आ रहे ट्रक के पहिए की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया और शव को पीएम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

हसायन कस्बे के मोहल्ला अहीरान निवासी नरेंद्र पाल अपनी पत्नी और छोटे भाई हरेंद्र पाल की पत्नी ममता के साथ बाइक पर नगला विजन हसायन मार्ग से हसायन जा रहा था। रात करीब सात बजे गांव नगला विजन से जैसे ही वह आगे निकला, सामने से आ रहे ट्रक के पिछले पहिए के समीप बाइक किसी तरह फिसल गई। बाइक से नरेंद्र पाल और उनकी पत्नी एक तरफ गिरे और ममता ट्रक के पिछले पहिए की साइड में गिरी। ट्रक का पहिया ममता के सिर के ऊपर से निकल गया और ममता की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के पश्चात ट्रक चालक क्लीनर ट्रक को मौके पर ही छोड़कर भाग गए। सूचना पर कोतवाल मनोज शर्मा मौके पर पहुंच गए। और ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें