क्राइम न्यूज, अमर उजाला, सहपऊ।
कोतवाली क्षेत्र के गांव रहपुरा में बिजली गिरने से एक बालक की मौत हो गई। बच्चा बकरी चरा रही अपनी मां को पानी देने गया था।
गांव रहपुरा निवासी देवी राम का बारह वर्षीय पुत्र ललित अपनी मां ममता देवी के साथ खेतों पर बकरी चराने गया था। उसकी मां ने उसे घर से पानी लेने के लिए भेज दिया । जब वह घर से पानी लेकर लौट रहा था, उसी समय अचानक बिजली उसके ऊपर गिर पड़ी। बिजली गिरने से उसके मौके पर ही मौत हो गई।
बिजली की मौत होने की सूचना पर प्रशासन की ओर से तहसीलदार टीपी सिंह ,क्षेत्रीय लेखपाल एवं पुलिस मौके पर पहुंच गई । पुलिस ने शव को कब्जेेे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है। गांव रहपुरा में बिजली से एक बच्चे की मौत गई। मृतक परिजनों को जो भी सरकारी मिलती है उन्हें दिलाई जाएगी । टीपी सिंह तहसीलदार सादाबाद