क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ।
दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर गांव भुकलारा एवं खेरिया के बीच दोनों ट्रैक के बीच एक युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। एसआई धर्मेंद्र गोस्वामी के मुताबिक युवक किसी ट्रेन से गिर गया है और अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवक उसने हल्का हरे रंग की शट, नीले रंग की जींस पहनी है। पैरों में काले रंग के जूते हैं।