फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

52 भैसों सहित दो को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


महानगर के उदला मोड़ पर मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान बन्नादेवी पुलिस ने भैंसों से भरे दो ट्रकों को पकड़ा। इनमें 52 भैंसें भरीं हुईं थीं। भैंसों को अवैध रूप से काटने के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने भैंसों का अवैध रुप से कटान करने वाले दो शातिर बदमाशों को भी दबोचा है। थाना बन्नादेवी इंस्पेक्टर जावेद खां ने बताया कि उदला मोड़ पर थाना पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान वहां दो ट्रक आए, जिनमें 52 भैंसें भरीं हुईं थीं। इन्हें अवैध रूप से काटने के फुरकान पुत्र सद्दीक निवासी वदवाना, भिवानी, हरियाणा और मुशर्रफ अली शेर निवासी छपरा, भरतपुर राजस्थान लेकर जा रहे थे। दोनों से पूछताछ की जा रही है। सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। एसआई चरन सिंह, रुकुमपाल, रवेंद्र पाल सिंह, उपदेश, गौरव राज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें