फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के तुर्कमान गेट पर एक पशु व्यापारी के साथ छह लाख की लूट की सूचना पर थाना देहली गेट पुलिस के शुक्रवार को हाछ-पांव फूल गए। हालांकि मौके पर पहुंच पुलिस को मामला आपसी विवाद का मिला। थाना पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों शांतिभंग की धारा में पाबंद किया है।

पशु व्यापारी मुजमिल निवासी सुपर कालोनी, थाना कोतवाली शुक्रवार सुबह व्यापार के सिलसिले में छह लाख रुपये घर से निकला था। तुर्कमान गेट के पास हासिल निवासी तुर्कमान गेट ने अपने साथियों के साथ व्यापारी को वहां घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के बीच पहले से आपसी विवाद चल रहा है। यहां दोनों के बीच मारपीट हो गई। व्यापारी ने इस मामले में पुलिस को छह लाख की लूट होने की सूचना दे दी।

सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ी। हालांकि वहां मामला आपसी मारपीट का निकला। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। हासिल सहित तीन लोगों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें