फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर आयुक्त और नगर स्वास्थ्य अधिकारी के खिलाफ मामले की सुनवाई आज

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नगर निगम वर्कशाप के सामने फौजी जमीन पर कूड़े का डंप बनाने और हजारों लोगों के स्वास्थ्य को खतरा पैदा करने के मामले में नगर आयुक्त और नगर स्वास्थ्य अधिकारी के खिलाफ अदालत में सुनवाई शनिवार को होगी। इस संबंध में नागरिक चेतना समिति की ओर से अधिवक्ता राम कृष्ण तिवारी ने अदालत में वाद दायर किया था।

राम कृष्ण तिवारी ने बताया कि पिछली सुनवाई में हमने अपनी ओर से जवाब दाखिल किया था, जिसमें नगर निगम की ओर जो जवाब दाखिल किया था उसके खिलाफ तथ्य रखे थे। शनिवार को दोनों ही पक्षों को अदालत ने वार्ता के लिए बुलाया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नगर निगम वर्कशाप के सामने ही सौ बीघा से अधिक फौज की जमीन पर नगर निगम ने कूड़े का डंप बना दिया है। यह सब कूड़ा ढोने के काम में लगे ट्रैक्टरों का डीजल बचाने के लिए किया गया है। शहर से बाहर कूड़ा फेंकने पर डीजल अधिक खर्च होगा। यहां पर कूड़े के साथ ही मरे हुए जानवर और गंदगी फेंक दी जाती है।

इससे आसपास के इलाके, प्रतिभा कालोनी, राजेंद्र नगर, न्यू राजेंद्र नगर, क्रिश्चियन कालोनी, शक्तिनगर, फायर ब्रिगेड आदि में रहने वाले हजारों लोगों के स्वास्थ्य को खतरा पैदा हो गया है। इलाके में गंदगी और बदबू के कारण संक्रामक रोग फैलने लगे हैं।
विज्ञापन


यही नहीं नगर निगम जब इस कूड़े में आग लगा देता है तो सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। जब से इस मामले में वाद दायर किया है उसके बाद अभी तक नगर निगम के किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने अदालत में लिखित में कुछ भी अवगत नहीं कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें