फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट और हत्या में एक को उम्रकैद एक को 10 साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना क्वार्सी इलाके में 9 वर्ष पहले हुई लूट और हत्या के एक मामले में अदालत ने एक आरोपी को उम्रकैद और एक महिला आरोपी को 10 वर्ष की कैद की सजा सुनाई है।

एडीजीसी शैलेंद्र अग्रवाल ने बताया कि 22 जून 2009 में क्वार्सी के रमेश विहार निवासी विक्रांत सिंह की मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उन्होंने इस मामले में हत्या और लूट का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


पुलिस की विवेचना में प्रेमपाल सिंह गांव गोलुआ, नारखी, जिला फिरोजाबाद और झारखंड के जिला गोटा के थाना बसंत राय के गांव बेलिया निवासी रूपा झा का नाम प्रकाश में आया।
विज्ञापन


दोनों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई। अदालत में मामले की सुनवाई के बाद दोनों पर आरोप सिद्ध हुए। अदालत ने प्रेमपाल सिंह को उम्रकैद और रूपा झा को 10 वर्ष कैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें