फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट करते फिर रहे चार लुटेरे दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते फिर रहे लुटेरों का गैंग बन्नादेवी पुलिस ने दबोचा है। इस गैंग ने कई घटनाओं का खुलासा हुआ है और लूटे गए मोबाइल, नकदी आदि माल बरामद हुआ है।

एसएसपी अजय कुमार साहनी ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि मुखबिर की सूचना पर नगर निगम वर्कशॉप के सामने खाली मैदान में बने खंडहरों में लूट की योजन बनाते चार लुटेरे इंस्पेक्टर बन्नादेवी राघवेंद्र सिंह व उनकी टीम ने पकड़ लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन चारों से लूट के विभिन्न कंपनियों के मोबाइल, तमंचे, कारतूस व दो बाइक आदि बरामद किये गये। इन्होंने थाना क्षेत्र के अलावा शहर में लूट व छिनैती की कई घटनाएं स्वीकारीं। एसएसपी ने इस खुलासे पर टीम को 20 हजार के इनाम की घोषणा की है। इनसे 10 मोबाइल, दो बाइक व नकदी बरामद हुई हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त
-पुष्पेन्द्र उर्फ पूसी पुत्र गिरीश चंद्र राठौर मलिक चौक मैलरोज बाईपास जलालपुर देहलीगेट।
-भोला उर्फ प्रदीप पुत्र सुरेश चन्द्र शर्मा रामनगर कालोनी खैर रोड देहलीगेट।
-राकेश कुमार पुत्र देवी सिंह जाटव मलिक चौक मैलरोज बाईपास देहलीगेट।
-राहुल पुत्र भगवती जाटव मलिक चौक मैलरोज बाईपास जलालपुर देहलीगेट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें