फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालीदह पोखर के पास बोरे में मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर की कालीदह पोखर के पास बंद बोरे में एक शव के मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर पहुंची थाना सासनी गेट पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार शव 40 वर्षीय व्यक्ति का है। उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। किसी ने हत्या कर शव को यहां फेंका है।

शुक्रवार सुबह रोजाना की तरह क्षेत्र के लोग कालीदह पोखर के पास से होकर गुजर रहे थे। तभी वहां पड़े एक बोरे पर लोगों की निगाह पड़ी। बोरे से गंदी बदबू आ रही थी। राहगीरों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरा खुलवाया तो उसमें एक लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति का शव निकला। पुलिस ने आस-पास के लोगों को मृतक का चेहरा दिखाकर उसकी पहचान जुटाने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसका आस-पास का होने से इंकार दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


सासनी गेट इंस्पेक्टर के अनुसार मृतक ने मटीले रंग की शर्ट और पेंट पहनी है। उसके शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं। शव की हालत देख लग रहा है कि उसे दो-तीन दिन पहले यहां हत्या करके फेंका गया है। आस-पास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखकर पता लगाया जाएगा कि शव को यहां किसने फेंका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें