न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अमरोहा से दवा लेकर अलीगढ़ आई बरहन की युवती बुधवार रात स्थानीय रेलवे स्टेशन से लापता हो गई। युवती की मां ने गुरुवार को इस संबंध में थाना जीआरपी में मौखिक शिकायत की है।
बरहन निवासी कुसुमलता ने बताया कि उसकी बेटी को मानसिक रूप से परेशान है। वह अपनी बेटी के साथ दवा लेने के लिए अमरोहा गई थी।
जहां से वह ट्रेन बदलकर स्थानीय रेलवे स्टेशन बुधवार को पहुंची। ट्रेन न मिलने के कारण वह प्लेटफार्म पर ही बेटी के साथ सो गई।
जब उसकी आंखें खुलीं तो वह हैरान रह गई, क्योंकि उसकी बेटी वहां से गायब थी। काफी तलाशने के बाद जब बेटी का कहीं भी पता नहीं चला तो पीड़िता ने इसकी रात में ही पुलिस कर्मियों को जानकारी दी।
यह भी सोचा कि शायद बेटी कहीं घर न चली गई हो। वह बेटी की तलाश में अपने घर भी गई लेकिन वहां भी बेटी नहीं पहुंची। बुधवार को एक बार फिर युवती की मां ने जीआरपी थाने में जाकर शिकायत की।