फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहला-फुसलाकर की कोर्ट मैरिज, फिर कराया गर्भपात

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


आठ माह पूर्व बहला-फुसलाकर कोर्ट मैरिज करने के बाद पति ने अपनी भाभी व भाई के साथ मिलकर मारपीट कर नवविवाहिता का दो बार गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने सोमवार को एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

सरिता वर्मा पुत्री राजू कश्यप निवासी नगला मसानी थाना देहली गेट ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उनके पति हिमांशु पुत्र उमेश चंद्र निवासी गुड़ियाबाग ने बहला फुसलाकर 14 अप्रेल 2018 को उनसे कोर्ट मैरिज कर ली।
विज्ञापन


उनके परिजनों से सारे संबंध तुड़वा दिए। कभी फोन पर भी बात नहीं करने दी। कुछ समय पहले जब वह गर्भवती हुईं तो पति, जेठ व भाभी ने मिलकर उन्हें गर्भपात की दवा खिला दी।
विज्ञापन


दूसरी बार गर्भवती होने पर भी मारपीट कर गर्भपात करा दिया। बीती 23 को पीड़िता को मरने जौसी हालत में छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने एसएसपी से मुकदमा दर्ज करा दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें