पति पर लगाया अप्राकृतिक संबंध का आरोप
अलीगढ़। चंडौस क्षेत्र की एक महिला ने एसएसपी से शिकायत करते हुए दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए अप्राकृतिक संबंध बनाने का भी आरोप लगाया है। शिकायती पत्र में कहा है कि क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती की शादी नौहझील क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। बताया गया है कि शादी में दिए गए दहेज आदि से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। इसी क्रम में विवाहिता के साथ मारपीट भी की जाने लगी। कई बार उसे घर से निकाल कर मारपीट कर डाल दिया गया। महिला का कहना है कि उत्पीड़न के क्रम में उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य भी किया गया। विवाहिता मंगलवार को परिजनों सहित एसएसपी के पास आई और ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।